आगरा में तूफान ने ताज को भी छोड़ा, 'मोहब्बत की निशानी' पर कुदरत के जख्म

शुक्रवार रात आए आंधी-तूफान से ताजमहल के मुख्य स्मारक पर लगाई गई लोहे की पाइपों की पाड़ ढह गई. पाड़ गिरने से यहां बनी हुई संगमरमर की रेलिंग टूट गई. ताजमहल के पश्चिमी गेट के मुख्य प्रवेश द्वार समेत बरामदे के फॉल सीलिंग को भी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा मुख्य स्मारक परिसर में लगे हुए कई पेड़ भी तेज हवाओं के सामने टिक नहीं पाए और धराशाई हो गए. 

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/3gB4Yjq
via

Comments