सूरत से हुई उत्तराखंड के 1200 प्रवासियों की वापसी, 20 घंटे का सफर तय कर पहुंचे काठगोदाम

त्रिवेंद्र सरकार ने प्रवासियों की उनके घर वापसी के लिए पहले ही व्यवस्था कर ली थी. ऐसे में स्टेशन पर सारे काम आसानी से होते नज़र आए. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची. उनकी निकासी के लिए तीन गेट बनाए गए थे, जहां से यात्रियों की जांच के बाद उन्हें बाहर भेजा गया. हर एक बोगी को अलग-अलग खोला गया और प्रशासन की ओर से यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए 50 बसों का इंतज़ाम किया गया है.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2YYbLgv
via

Comments